भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जहां अभी चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल और सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) की तैयारी में लगा है, तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने अगले मून मिशन (Moon Mission) के लिए भी पूरी जी जान से जुटा है। ऐसी संभावना है कि ISRO अपने अगले मून मिशन को जापान (Japan) की स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर अंजाम देगा। इसके लिए तेजी से काम भी किया जा रहा है।
