भारत में कंपनियां इस साल अपने कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 10 पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकती हैं। एक सर्वे के मुताबिक ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टरों में सबसे ज्यादा सैलरी बढ़ने का अनुमान है। कंसल्टेंसी फर्म मर्सर (Mercer) ने 27 फरवरी को टोटल रेम्युनरेशन सर्वे (TRS) जारी किया। इसके मुताबिक, पिछले साल यानी 2023 में औसत सैलरी बढ़ोतरी 9.5 पर्सेंट रही।