ECGC PO Admit Card 2024: ईसीजीसी पीओ का एडमिट कार्ड main.ecgc.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ECGC PO Admit Card 2024: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ने ईसीजीसी पीओ एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
ECGC PO Admit Card 2024: अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट main.ecgc.in से डाउनलोड कर सकते हैं

ECGC PO Admit Card 2024: ECGC (एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ECGC PO परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.ecgc.in/ से अपना ECGC PO एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। ECGC लिमिटेड ने गुरुवार (7 नवंबर 2024) को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया।

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल ECGC PO परीक्षा 16 नवंबर 2024 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, क्योंकि इसमें परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और उम्मीदवार की जानकारी जैसे सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स होते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 14 सितंबर से 13 अक्टूबर, 2024 तक आमंत्रित किए गए थे।

16 नवंबर को एग्जाम


ऑनलाइन लिखित परीक्षा 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पेपर में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे। क्वेश्चन पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगी। एग्जाम के रिजल्ट संभवतः 16 से 31 दिसंबर, 2024 के बीच जारी किए जाएंगे। जबकि इंटरव्यू जनवरी या फरवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 40 पीओ के खाली पड़े पदों को भरना है।

दो पेपर (200 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न और उसके बाद 40 अंकों का वर्णनात्मक पेपर) वाली एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 140 मिनट है। वर्णनात्मक पेपर में निबंध लेखन और सारांश लेखन होगा। दोनों प्रश्नों के लिए 40 मिनट का समय दिया गया है।

ECGC PO एडमिट कार्ड 2024 कैसे करें डाउनलोड?

- ECGC PO एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाएं।

- फिर ECGC Careers लिंक पर जाएं।

- अब PO admit card 2024 लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

ये भी पढे़ं- CBSE बोर्ड ने जारी किया परीक्षा का नोटिफिकेशन, 1 जनवरी से प्रैक्टिकल और 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।