Get App

UPSRTC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई

UPSRTC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में कंडक्टर (Conductor) के कुल 1649 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन क्षेत्रों में अलीगढ़ मुरादाबाद लखनऊ बरेली गाजियाबाद बरेली और नोएडा शामिल हैं। योग्य कैंडिडेट्स रोडवेज कंडक्टर भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर विजिट करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 3:03 PM
UPSRTC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश रोडवेज में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई
UPSRTC Recruitment 2024: 18 से 40 साल की उम्र वाले कैंडिडेट्स कंडक्टर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

UPSRTC Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के 6 क्षेत्रों में कंडक्टर के 1600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। इन क्षेत्रों में अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद, बरेली और नोएडा शामिल हैं। यह भर्ती (UP Roadways Conductor Bharti 2024) आउटसोर्स आधार पर की जाएगी। योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

कुल 1649 पदों पर भर्ती होगी। 18 साल से 40 साल के लोग ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अति पिछड़ा, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षिक योग्यता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें