UP Police Constable Vacancy 2023: यूपी कांस्टेबल भर्ती हुई जारी, अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

UP Police Constable Vacancy 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। जो भी कांस्टेबल पद के लिए अप्लाई करने के इच्छुक हैं। उन्हें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी जैसे उम्र सीमा, फार्म की फीस, लंबाई, फिजिकल टेस्ट आदि के बारे में जान लेना चाहिए। आरक्षण किन स्थितियों में मिलेगा इसके बारे में पहले से ही जानकारी हासिल कर लें, आवेदन भरने में आसानी होगी-

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 27 दिसंबर से एप्लीकेशन भर सकते हैं।

UP Police Constable Vacancy 2023: यूपी पुलिस में 60244 कांस्टेबल के पदों की वेकेंसी जारी हुई है। अगर आप भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो 27 दिसंबर से एप्लीकेशन भर सकते हैं। uppbpb.gov.in पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं। वेबसाइट द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के हिसाब से अप्लाई करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2024 रहेगी। फीस जमा करने और अपने फॉर्म में किसी भी तरह के संशोधन की आखिरी तारीख वहीं 18 जनवरी 2024 रखी गई है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए यूपी पुलिस भर्ती के लिए लगभग 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है।

कुल 60,244 पदों में से 24,102 पद अनरिजर्वड हैं, EWS के लिए 6024 पद, OBC के लिए 16264 पद, SC के लिए 12650 पद और ST के लिए 1204 पद रिजर्वड हैं। अप्लाई करने के लिए 400 रुपए फीस देनी होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु को लेकर किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई है।

आयु में किसी तरह की छूट नहीं

पुरुषों के लिए 18-22 साल, महिलाओं के लिए 18-25 साल की तय उम्र सीमा है। SC, ST और OBC के उम्मीदवारों को 5-5 साल की आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 के हिसाब से की जाएगी। ऐसे सभी पुरुष इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं जिनका जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद ना हुआ हो। वहीं इसमें ऐसी महिलाएं जिनका जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद ना हुआ हो आवेदन दे सकती हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

12 वीं पास की योग्यता इसमें मांगी गई है। अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के नंबर एक जैसे आते हैं तो ऐसे में डोएक से ओ लेवल, NCC B सर्टिफिकेट और प्रादेशिक सेना में दो सालों के अनुभव वाले अभ्यर्थियों को प्रेफरेंस दी जाएगी।


फिजिकल टेस्ट के लिए जरूरी बातें

जनरल, ओबीसी, एससी केटेगरी के लिए उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 और फुलाकर कम से कम 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं एसटी वर्ग की हाइट कम से कम 160 सेंटीमीटर और सीना बिना फुलाए 77 और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। महिलाओं में जनरल, OBC, SC केटेगरी उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। ST उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं वजन कम से कम 40किलो तक होना चाहिए।

कैसे कर सकते हैं एग्जाम क्वालिफाई

इस भर्ती को निकालने के लिए सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से होकर गुजरना होगा। पूरी परीक्षा ऑफलाइन मोड से होगी यानि आपको OMR शीट पर अपने उत्तर मार्क करने होंगे। आपकी लिखित परीक्षा 300 अंकों की रहेगी जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, रिजनिंग और मेंटल एबिलिटी के मिलाकर कुल 150 प्रश्न रहेंगे। अगर आप गलत उत्तर पर गोला भरते हैं तो 0.5 अंक काटा जाएगा। एक समान अंक आने पर ऐसे उम्मीदवारों को आगे भेजा जाएगा जिनके पास ओ लेवल डोएक और NCC B सर्टिफिकेट होगा। साथ ही प्रादेशिक सेना में दो साल का अनुभव रहेगा। अगर ऐसे में कुछ भी समान ना हुआ तो मेरिट में जिनकी उम्र ज्यादा रहेगी उन्हें आगे भेजा जाएगा।

फिजिकल टेस्ट में करना होगा क्वालिफाई

लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए जाना होगा। पुरुषों को 25 मिनट 4.8 किलोमीटर और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। आरक्षण सिर्फ यूपी के मूल निवासी को ही मिलेगा। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा में मिले नंबर्स के आधार पर होगी। इस भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, कोई वेटिंग लिस्ट भी तैयार नहीं की जाएगी।

कॉमेडियन नील नंदा की 32वें जन्मदिन के बाद हुई मौत, सदमे में फैंस

यूपी के मूल निवासियों को ही EWS  10 प्रतिशत के आरक्षण का लाभ मिलेगा। EWS प्रमाण पत्र 2023-24 पर आधारित होना चाहिए। वह व्यक्ति EWS में शामिल रहेगा जिसकी पूरी फैमिली 8 लाख सालाना से कम कमाती हो। अगर आप EWS आरक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपना सर्टिफिकेट समय से बनवा लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।