कॉमेडियन नील नंदा की 32वें जन्मदिन के बाद हुई मौत, सदमे में फैंस

भारतीया मूल के फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन नील नंदा अब नहीं रहे। हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद नील नंदा की अचानक से मौत हो गई। उनके मैनेजर ने ये दुखद खबर मीडिया के साथ शेयर की। फैंस अचानक हुई उनकी मौत से गहरे सदमे में है-

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
नील नंदा की मौत की खबर आई सामने

भारतीय मूल के स्टैंड अप कॉमेडियन नील नंदा जिन्हें सभी Jimmy Kimmel Live और Adam Devine’s House की वजह से जानते हैं, अब हमारे बीच नहीं रहे। कॉमेडियन की मौत उनके 32वें जन्मदिन के बाद हुई। लंबे समय से नंदा के मैनेजर रहे Greg Weiss ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट Variety के साथ उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया है। मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

शो रहे हैं काफी पॉपुलर

कॉमेडियन ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। नंदा को Jimmy Kimmel Live के लेट नाइट टॉक शो पर 5 minute set के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो Adam Devine’s House Party, Flophouse और Coming to the Stage में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा नंदा ने Unnecessary Evil नाम का एक विकली शो चलाया था। लॉस एंजेलिस के वेस्ट साइड कॉमेडी थिएटर में उनका ये शो काफी पॉपुलर रहा।


निफ्टी पर 22,000 का पोजीशनल लक्ष्य कायम, अनुज सिंघल इन 2 स्टॉक्स पर आ रहे हैं बुलिश नजर

माता-पिता आए थे इंडिया से

नील नंदा जॉर्जिया, अटलांटा में भारतीय प्रवासी कपल के यहां पैदा हुए। बचपन कॉमेडी सेंट्रल देखते-देखते बीता। स्कूल के वक्त कभी भी टाइम मिलता तो लोगों को अपने चुटकुलों की मदद से हंसाते। नील नंदा को सभी कॉमेडी जगत के लोगों ने याद किया। ऑनलाइन पोस्ट में उनके सुसाइड करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक उनकी मौत को लेकर कोई भी ऑफिशियल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।