कर्नाटक के मंड्या जिले के नागमंगला में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। दो संप्रदायों के बीच तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। उपद्रवियों ने जमकर हंगामा काटा। पेंट की दुकानें, बाइक शो रूम और कपड़ों की दुकानों को आग के हवाले कर दिया। ये सभी दुकानें जलकर राख हो गई हैं। इस घटना के बाद, दोनों गुटों ने अपने-अपने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। जिससे कस्बे में तनाव और ज्यादा बढ़ गया। मांड्या में सूरत की तरह ही पत्थरबाजी वाला पैटर्न नजर आया। यह घटना बुधवार रात मैसूरु रोड पर स्थित दरगाह के पास की है।
