Get App

Kisan Garjana Rally: इन मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे हजारों किसान, बोले- 'मांगें पूरी नहीं हुईं तो..'.

Kisan Garjana Rally: प्रदर्शनकारी किसानों ने मांगें नहीं मांगे जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान संघ द्वारा जारी एक नोट में कहा गया है कि अगर सरकार ने समय पर किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। देश भर से किसान बसों, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों से रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 20, 2022 पर 11:19 AM
Kisan Garjana Rally: इन मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे हजारों किसान, बोले- 'मांगें पूरी नहीं हुईं तो..'.
Kisan Garjana Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में किसान जुटे हुए हैं

Kisan Garjana Rally in Delhi: केंद्र सरकार से विभिन्न राहत उपायों की मांग को लेकर 'किसान गर्जना रैली (Kisan Garjana Rally)' के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramleela Ground) में हजारों की संख्या में किसान जुटे हुए हैं। हजारों किसानों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ (BKS) के बैनर तले सोमवार को रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली की और कृषि उत्पादों पर से GST वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों ने मांगें नहीं मांगे जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। भारतीय किसान संघ द्वारा जारी एक नोट में कहा गया है, “अगर सरकार ने समय पर किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ेगा”।

किसानों की मांग

नोट में आगे कहा गया है कि देश भर से किसान बसों, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों से रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। लागत के आधार पर अपनी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य की मांग कर रहे हैं। किसानों ने सभी प्रकार की कृषि गतिविधियों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) को वापस लेने और आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों के व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति देने का भी आह्वान किया है।

साथ प्रदर्शनकारी ‘पीएम-किसान’ योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाने के लिए भी केंद्र पर दबाव दे रहे हैं। दिसंबर 2018 में शुरू की गई योजना के तहत सभी जोत भूमि वाले किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। आयोजकों के मुताबिक, रैली में करीब 50,000 से 60,000 लोगों के भाग लेने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें