Kolkata blast: कोलकाता में शनिवार 14 सितंबर को हुए विस्फोट में एक कूड़ा बीनने वाला घायल हो गया। विस्फोट उस समय हुआ जब वह ब्लोचमैन स्ट्रीट और SN बनर्जी रोड के चौराहे पर "एक प्लास्टिक बैग के पास" था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय बापी दास के रूप में हुई है, जो एस एन बनर्जी रोड के बगल में एक फुटपाथ पर रहता है। वह कूड़ा बीनने वाला है।" घायल व्यक्ति की दाहिनी कलाई में चोट आई है और उसका इलाज नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया, "इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। उन्होंने बैग और आस-पास के इलाके की जांच की।"
