Krishi Vigyan Kendra Recruitment 2022: केवीके में निकली है नौकरी, जानें कहां करना होगा अप्लाई और कितना होगा वेतन

कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) सीतामढ़ी ने नई भर्तिया निकाली हैं। कृषि विज्ञान केंद्र को ICAR फंड करता है और समता सेवा केंद्र इसे चलाता है। जो भी यहां नौकरी करना चाहते हैं वह अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
बिहार में यहां निकली है नौकरी।

कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) सीतामढ़ी ने नई भर्तिया निकाली हैं। कृषि विज्ञान केंद्र को ICAR फंड करता है और समता सेवा केंद्र इसे चलाता है। जो भी यहां नौकरी करना चाहते हैं वह अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट इसकी जानकारी पढ़कर इसके लिए आवदेन कर सकते हैं।

KVK भर्ती 2022: योग्यता और वेतन

सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट - एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन और कम्यूनिकेशन, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एजुकेशन में कॉलेज या मास्टर डिग्री होनी चाहिए।


वेतन - (रु.15,600-39,100), GP- 5400- वेतन स्तर 10 (7वें CPC के अनुसार)

सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट – होम साइंस – आवेदक को एम एससी पूरा किया होना चाहिए। गृह विज्ञान की किसी भी शाखा में या किसी विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता के साथ गृह विज्ञान में चार साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

वेतन - (रु.15,600-39,100), जीपी- 5400- वेतन स्तर 10 (7वें सीपीसी के अनुसार)

कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती 2022: आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रोफार्मा में सही तरीके से साइन किया हुआ लेटर भेजना है। साथ ही सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी है। इसमें जैसे जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि को सचिव, कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी, ग्राम और पोस्ट: बल्हा मधुसूदन को भेजना होगा। लिफाफे पर लिखना होगा, जनकपुर रोड पुपरी, सीतामढ़ी। बिहार - 843320। लिफाफे के ऊपर जिस पद के लिए आवेदन करना है, उस पद का नाम भी लिखना है।

आवेदन करने से पहले याद रखने योग्य बातें

आवेदन हाल ही में पासपोर्ट फोटो के साथ दिए गए प्रोफार्मा के अनुसार बड़े करीने से टाइप करके देना होगा। केवीके के पास व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या को कम करने के लिए आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए मानदंड तय करने का अधिकार है। आवेदन के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी।

Slice की बढ़ेंगी मुश्किलें, SBM Bank India पीपीआई पर क्रेडिट के लिए अब नए कस्टमर नहीं बनाएगा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।