Get App

1 नवंबर से बार, लाउंज और कैफे में बैठकर शराब पीना हो जाएगा महंगा, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया VAT

1 नवंबर से बार, लाउंज और कैफे में बैठकर शराब पीने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। महाराष्ट्र में बार, लाउंज और कैफे में सर्व की जाने वाली शराब महंगी हो जाएगी क्योंकि राज्य सरकार ने परमिट रूम शराब सर्विस पर 1 नवंबर से VAT 5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 9:55 PM
1 नवंबर से बार, लाउंज और कैफे में बैठकर शराब पीना हो जाएगा महंगा, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाया VAT
1 नवंबर से बार, लाउंज और कैफे में बैठकर शराब पीने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

1 नवंबर से बार, लाउंज और कैफे में बैठकर शराब पीने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। महाराष्ट्र में बार, लाउंज और कैफे में सर्व की जाने वाली शराब महंगी हो जाएगी क्योंकि राज्य सरकार ने परमिट रूम शराब सर्विस पर 1 नवंबर से VAT 5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, टैक्स की इस दर का असर शराब की दुकानों पर ओवर-द-काउंटर सेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

फाइव स्टार होटल की सर्विस पर नहीं पड़ेगा असर

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इस संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया गया। इसके बाद परमिट रूम की शराब पर कुल वैट दर 10 फीसदी हो जाएगी। स्टार होटलों में शराब सर्विस में कोई भी बढ़ोतरी नहीं होगी क्योंकि वे पहले से ही अधिक वैट का पेमेंट कर रहे हैं। फाइव स्टार होटलों में शराब सर्विस पर वैट 20 प्रतिशत है। वैट दर में बढ़ोतरी पर बात करते हुए होटल कारोबारियों ने कहा है कि सरकार हाल ही में लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी ने पहले ही उन पर बोझ बढ़ा दिया है क्योंकि इससे ग्राहकों के लिए लिए शराब महंगी हो गई है।

आ सकती हैं ये परेशानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें