Aadhaar-Voter Card link: अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देश में बहुत जल्द एक ऐसा कानून बन सकता है जिसके तहत आधार कार्ड (Aadhaar Card) और वोटर कार्ड (Aadhaar Card) को एक दूसरे से लिंक कराना अनिवार्य हो सकता है। लोकसभा ने सोमवार को निर्वाचन विधि (संशोधन) विधेयक, 2021 (Election Laws(Amendment) Bill 2021) को मंजूरी दे दी।
