Get App

LPG Cylinder price hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 14 किलोग्राम सिलेंडर के लिए चुकाना होगा इतना दाम

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए एक और झटका लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder price hike) की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 2:53 PM
LPG Cylinder price hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 14 किलोग्राम सिलेंडर के लिए चुकाना होगा इतना दाम
आज महंगा हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर।

LPG Cylinder price hike: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए एक और झटका लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder price hike) की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। अब आम लोगों को 14 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

इन शहरों में इतनी हो गई है कीमत

14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में  1053 रुपये हो गई  है। पांच किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में  18 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये कम किया गया है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें