Gandhi Jayanti 2022: देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती को साल गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। महात्मा महात्मा गांधी का जन्म 02 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आज ही के दिन देश भर में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर गांधी को श्रद्धांजलि दी।
