Manipur Violence: इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में बुधवार रात अज्ञात उपद्रवियों ने मणिपुर की महिला मंत्री नेमचा किपजेन (Nemcha Kipgen) के आधिकारिक आवास में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक के घर में कोई भी मौजूद नहीं था, जब उसे जलाया गया था। इससे पहले कि यह आसपास की इमारतों में फैलती, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। किपगेन कुकी समुदाय की नेता हैं। आग लगने की जिम्मेदारी अभी किसी ग्रुप ने नहीं ली है।
