देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। 'मन की बात' में एक बार फिर हमें जुड़ने का अवसर मिला है। आज का ये एपिसोड मुझे भावुक करने वाला है, मुझे बहुत सी पुरानी यादों से घेर रहा है। कारण ये है कि 'मन की बात' की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पहले 'मन की बात' की शुरुआत 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था। ये कितना पवित्र संयोग है, कि इस साल 3 अक्टूबर को जब 'मन की बात' के 10 साल पूरे होंगे। तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। मोदी ने कहा कि मैं हमेशा भारत की महानता के गीत गाता रहूंगा। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं भी नवरात्र के दौरान उपवास रखते हैं।
