Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को इस साल के अपने तीसरे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) प्रोग्राम के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं। 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर शुरू किया गया यह कार्यक्रम अब तक अपने 98 एपिसोड पूरे कर चुका है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा और आपका मन की बात का ये साथ अपने 99वें पायदान पर आ पहुंचा है। आम तौर पर हम सुनके हैं कि 99 का फेर बहुत कठिन होता है। क्रिकेट में तो 'नर्वस नाइंटीज' को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है। लेकिन जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां प्रेरणा ही कुछ और होती है।
