Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए आज सुबह 11 बजे देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 101वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने देशवासियों संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात से कई लोग एक मंच पर आए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हमारे सफाईकर्मी भाई-बहन हों या फिर अलग-अलग सेक्टर्स के दिग्गज, ‘मन की बात’ ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम पीएम मोदी की सरकार के नागरिक तक पहुंचने के कार्यक्रम का एक प्रमुख जरिया बन गया है।
