Mission LiFE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गुरुवार को मिशन लाइफ (Mission LiFE) की शुरुआत की। यह एक वैश्विक कार्ययोजना है जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी असर से ग्रह को बचाना है। इस मिशन को ऐसे समय शुरू किया गया है जब अगले महीने संयुक्त राष्ट्र जलवायु के मुद्दे पर विशाल बैठक का आयोजन कर रहा है।
