Get App

Monkeypox Symptoms: बिना विदेश यात्रा के मंकीपॉक्स की चपेट में आया शख्स, जानिए लक्षण और किन चीजों से रहें सतर्क

Monkeypox Symptoms: मंकीपॉक्स वायरस के प्रकोप को देखते हुए WHO ने इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। आइए जानते है कि आखिर क्या है ये मंकीपॉक्स वायरस और इसे कैसे पहचाना जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2022 पर 8:56 AM
Monkeypox Symptoms: बिना विदेश यात्रा के मंकीपॉक्स की चपेट में आया शख्स, जानिए लक्षण और किन चीजों से रहें सतर्क
राजधानी में मंकीपॉक्स का केस मिलने के बाद केंद्र सरकार और सभी राज्य अलर्ट हो गए हैं।

Monkeypox Symptoms: पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप अभी पूरी तरह से टला भी नहीं है कि एक और बीमारी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मंकीपॉक्स से दुनिया के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा शख्स मंकीपॉक्स की चपेट में आया है। जिसने विदेश यात्रा भी नहीं की। इस शख्स को बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में टेस्ट में पॉजिटिव रिपोर्ट आई। मंकीपॉक्स के लक्षण करीब 2 हफ्ते बाद नजर आते हैं।

मंकीपॉक्स ने दुनिया के 75 देशों में 16,000 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया है। जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित (Monkeypox Health Emergency) कर दिया है। भारत में मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 3 केरल में पाए गए हैं और एक दिल्ली में केस दर्ज किया गया है।

जानिए क्या है मंकीपॉक्स

यह एक रेयर जूनोटिक बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण से होती है। यह पॉक्सिविरेडे परिवार से संबंध रखता है। इसमें चेचक की बीमारी पैदा करने वाले वायरस भी होते हैं। यह चेचक से कम गंभीर होता है। वायरस का एक परिवार होता है। उसमें अलग-अलग वायरस और उसके स्ट्रेन होते हैं। जैसे कोरोना वायरस एक परिवार है। इसमें कोरोना के अलग-अलग वायरस यानी स्ट्रेन अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, ओमीक्रोन थे। मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला 1970 में रिपोर्ट किया गया था। मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षा वन क्षेत्रों (tropical rainforest area) में यह रोग होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें