दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) ने अपने सामान्य समय से एक हफ्ते की देरी के बाद बृहस्पतिवार को भारत में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून के केरल (Kerala) आने की घोषणा की है। मौसम विज्ञानियों ने इससे पहले कहा था कि चक्रवात ‘बिपरजोय’ (Cyclone Biparjoy) मानसून को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत ‘मामूली’ होगी। IMD ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, "दक्षिण पश्चिम मानसून आज आठ जून को केरल पहुंच गया।"
