Mumbai Jogeshwari Rape Case : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से फिर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर के स्वार्गेट बस डिपो में 26 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व इलाके में एक शर्मनाक घटना घटी है। जोगेश्वरी (पूर्व) इलाके की एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ पांच लोगों ने दरिंदगी की। इस गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस घिनौने अपराध में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।