Mumbai Metro: सिर्फ 75 मिनट में अंधेरी से दहिसर तक का पूरा होगा सफर, जानें रूट, किराया और राश्ते में कौन-कौन से पड़ेंगे स्टेशन

Mumbai Metro: पीएम मोदी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के MMRDA मैदान में आयोजित एक समारोह में लगभग 12,600 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2A और 7 का उद्घाटन किया। इन मेट्रो लाइन से यात्रियों का काफी समय बचेगा। साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एसवी रोड पर भारी ट्रैफिक से भी छूटकारा मिलेगा

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement
अंधेरी से दहिसर तक केवल 75 मिनट (Andheri to Dahisar in just 75 minutes) में सफर पूरा हो जाएगा

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज (Good News for Mumbaikars) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा उद्घाटन के एक दिन बाद शुक्रवार शाम 4 बजे से मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की बहुप्रतीक्षित लाइन 2A और 7 जनता के लिए चालू हो गया है। इन मेट्रो लाइन से यात्रियों का काफी समय बचेगा। अंधेरी से दहिसर तक केवल 75 मिनट (Andheri to Dahisar in just 75 minutes) में सफर पूरा हो जाएगा। साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एसवी रोड पर भारी ट्रैफिक से भी छूटकारा मिलेगा। मुंबई के ये दो सबसे व्यस्त रूट हैं। पीएम मोदी ने लाइनों को लॉन्च करते हुए मुंबई में विकास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी मुंबई के नागरिकों के सपनों को साकार करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन करने के बाद गुरुवार शाम मुंबई मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की। उन्होंने गुंदावली और मोगरा स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन में यात्रा की और युवाओं, महिलाओं और मेट्रो रेल कर्मचारियों के एक ग्रुप के साथ बातचीत की। ये दो स्टेशन मेट्रो लाइन 7 फेज 2 का हिस्सा हैं, जिसका उद्घाटन उनके द्वारा किया गया था।

यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रधानमंत्री के साथ थे। पीएम मोदी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के MMRDA मैदान में आयोजित एक समारोह में लगभग 12,600 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2A और 7 का उद्घाटन किया।


राश्ते में पड़ेंगे 17 स्टेशन

इस रूट में कुल 17 स्टेशन पड़ेंगे जिनमें दहिसर (पूर्व), ऊपरी दहिसर, कंदरपाड़ा, मंडपेश्वर- आई.सी. कॉलोनी, एकसार, बोरीवली (पश्चिम), पहाड़ी एकसार, कांदिवली (पश्चिम), दहानुकर वाडी, वलनाई, मलाड (पश्चिम), लोअर मलाड, पहाड़ी गोरेगांव, गोरेगांव (पश्चिम), ओशिवारा, लोअर ओशिवारा और अंधेरी (पश्चिम) शामिल है।

लाइन 7 पर 14 स्टेशन

मुंबई मेट्रो रेल लाइन 7 पर कुल 14 स्टेशन पड़ेंगे जिनमें दहिसर (पूर्व), ओवरी पाड़ा, राष्ट्रीय उद्यान, देवीपाड़ा, मगथाने, पोइसर, अकुरली, कुरार, डिंडोशी, आरे, गोरेगांव (पूर्व), जोगेश्वरी (पूर्व), मोगरा और गुंदावली शामिल है।

सामान्य स्टेशन

दहिसर ईस्ट मेट्रो स्टेशन दोनों मेट्रो लाइनों के लिए कॉमन है। मेट्रो लाइन 1 में बदलने के लिए अंधेरी (पश्चिम) और गुंदावली स्टेशनों पर यात्री उतर सकते हैं।

टाइम

ट्रेनें सुबह 5.25 बजे से रात 10.50 बजे के बीच पीक आवर्स में 8 मिनट और नॉन-पीक आवर्स में 10 मिनट के बीच चलेंगी।

किराया

प्रत्येक तीन किलोमीटर के लिए एक टिकट की कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई है।

अन्य सुविधाएं

- महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्टेशनों पर सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी मेट्रो ट्रेनों को महिला हेल्पलाइन नंबरों के साथ शामिल किया गया है साथ ही सभी ट्रेनों में एक समर्पित कोच है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: इस देश के प्रधानमंत्री भी हैं 'मोदी भक्त', दावोस में हुई मुलाकात के बाद सीएम शिंदे ने किया खुलासा, देखें वीडियो

- लगभग 50 से 60 CCTV कैमरे प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्षेत्र, कॉनकोर्स क्षेत्र और सड़क स्तर को कवर करते हुए प्रदान किए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।