देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झमाझम बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले करीब 25 दिन से मूसलाधार बारिश हुई थी। साल 2020 के बाद में मुंबई में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 26 जुलाई 2024 से बारिश की रफ्तार कमजोर हो गई है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अब जुलाई के आखिरी हफ्ते में बारिश की संभावना कम है। अब अगस्त महीने में फिर से मूसलाधार बारिश की आशंका है। IMD का कहना है कि मानसूनी सिस्टम अब दक्षिण भारत की ओर चला गया है। इस महीने के आखिरी 4 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।