कर्नाटक के बीजेपी विधायक, मुनिरत्ना को एक ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने और उसके खिलाफ जातिवादी गाली-गलौज करने के आरोप में शनिवार 14 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुनिरत्ना, कर्नाटक की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इस मामले में अपने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि मुनिरत्ना के खिलाफ कथित उत्पीड़न, धमकी और जातिवादी गाली-गलौज को लेकर 2 FIR दर्ज किए गए हैं। ये मामले मामले शुक्रवार को बेंगलुरु के व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। इसी के बाद मुनिरत्ना को गिरफ्तार किया गया।
