महाराष्ट्र के कई इलाकों में मसूलादार बारिश हो रही है। मुंबई, नवी मुंबई पुणे के हालात बेहद खराब हो गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया है। इस बीच नवी मुंबई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है नवी मुंबई के बेलापुर इलाके शाहबाज गांव में आज (27 जुलाई 2024) सुबह एक 3 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया। इस हादसे में 2 लोगों के घायल होने की खबर सामन आई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य टीम पहुंच चुकी है।
बेलापुर के शाहबाज गांव में सुबह करीब 5 बजे एक इमारत गिर गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (National Disaster Response Force -NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।
52 लोगों को बचाया गया सुरक्षित
मलबे में फंसे करीब 52 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसमें 2 लोग फंसे हुए थे। नवी मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त कैलाश शिंदे (Kailas Shinde) ने बताया कि आज सुबह 5 बजे के ये इमारत ढह गई। ये जी+3 की इमारत है सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है। ये 3 मंजिला इमारत थी। इमारत से 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है। अभी 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। जिन दो लोगों को बचाय गया, वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। 10 साल पुरानी इमारत है। जांच जारी है, जिसकी भी इमारत है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दक्षिण मुंबई में बिल्डिंग की बालकनी गिरी
इससे पहले ऐसी ही एक घटना दक्षिण मुंबई में हुई। एक चार मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग की बालकनी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया था। इसके नीचे दबने से 80 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। वहीं, घटना में चार लोग घायल हो गए थे।