New Delhi Railway station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि भगदड़ जैसा हालात हो गए। स्टेशन पर तो कुछ लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हो गई। स्टेशन पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि लोगों को कहीं और जाने की जगह नहीं मिली और कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। मृतकों के परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर लपरवाही का भी आरोप लगाया है। इस बीच इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालें मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है।
