No-Confidence Motion: संसद में आज लगातार दूसरे दिन भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त की शाम को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपना भाषण देंगे।
