Get App

एयरपोर्ट पर अब ट्रे में अलग से निकाल कर नहीं रखना पड़ेगा मोबाइल या लैपटॉप, सिक्योरटी चेकिंग की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

एयरपोर्ट पर फिलहाल चेक इन करने के बाद आपको सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान अपना मोबाइल और लैपटॉप वगैरह एक ट्रे में रखना होता है। जिससे यात्रियों को सेफ्टी चेकिंग के दौरान काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब जल्द ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरपोर्ट पर कॉम्यूटेड टोमोग्राफी एक्स-रे बैगेज स्कैनर लगाने की तैयारी कर रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 10:21 PM
एयरपोर्ट पर अब ट्रे में अलग से निकाल कर नहीं रखना पड़ेगा मोबाइल या लैपटॉप, सिक्योरटी चेकिंग की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा
एयरपोर्ट पर फिलहाल चेक इन करने के बाद आपको सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान अपना मोबाइल और लैपटॉप वगैरह एक ट्रे में रखना होता है

नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरपोर्ट पर यात्रियों का समय बचाने और उनकी सुविधाओं में इजाफा करने के लिहाज से एयरपोर्ट पर अब कॉम्यूटेड टोमोग्राफी एक्स-रे बैगेज स्कैनर लगाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि एक्स-रे बैगेज स्कैनर लग जाने के बाद यात्रियों को हैंडबैग से मोबैइल, लैपटॉप, पर्स, बेल्ट, चार्जर और इस तरह के दूसरे सामानों को बाहर निकाल कर ट्रे में नहीं रखना होगा। साथ ही सेफ्टी जांच के दौरान भी इन सामानों को ट्रे में रखने की जरूरत नहीं होगी।

जनरल वीके सिंह ने राज्यसभा में दी जानकारी

केंद्रीय नागरिक उड्यन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि उड्डयन मंत्रालय देश के सभी एयरपोर्ट पर एक्स-रे बैगेज स्कैनर लगाने की प्लानिंग कर रहा है। इससे आने वाले दिनों में यात्रियों को अपना इलेक्ट्रॉनिक सामान अलग निकाल कर रखने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने पिछले ही साल यानी 2022 में ही एयरपोर्ट पर कंप्यूटर टोमोग्राफी तकनीक पर आधारित स्कैनर लगाने की सिफारिश की थी। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को स्कैनर से गुजरने के बाद अपने इलेक्ट्रॉनिक सामानों को अलग से ट्रे में निकाल रखने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा वक्त में एयरपोर्ट पर सेफ्टी चेकिंग के दौरान अपना सामान अलग से निकाल कर ट्रे में रखना पड़ता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, साल 2024 तक घटकर 9% पर आ जाएगी लॉजिस्टिक्स कॉस्ट

ऐसे काम करेगा यह स्कैनर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें