Odisha Heatwave warnings: ओडिशा में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्म हवाएं और लू के थपड़े ऐसे हैं कि अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि ओडिशा में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में 4 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है। IMD भुवनेश्वर ने अपने बुलेटिन में बताया है कि उत्तर पश्चिम और पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
