Menstrual Leave: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के दिन गुरुवार (15 अगस्त) को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव यानी माहवारी छुट्टी की घोषणा की। ओडिशा की डिप्टी सीएम पी. परिदा ने सरकारी और निजी क्षेत्र की महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन के मासिक धर्म (Menstrual Leave) अवकाश नीति की घोषणा की। हालांकि, यह लीव वैकल्पिक होगा। परिदा के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने कटक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह घोषणा की।
