Get App

ओडिशा ट्रेन हादसा: दुख की इस घड़ी में भारत को मिला दुनियाभर के देशों का साथ, रूस से लेकर पाकिस्तान ने जताया दुख, पढ़ें किसने क्या कहा

Odisha Train Accident: ताइवान के राष्ट्रपति त्साई-इंग वेन, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और भारत में अमेरिकी दूत एरिक गार्सेटी ने ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित लोगों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस भीषण हादसे पर शोक जताया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 03, 2023 पर 5:27 PM
ओडिशा ट्रेन हादसा: दुख की इस घड़ी में भारत को मिला दुनियाभर के देशों का साथ, रूस से लेकर पाकिस्तान ने जताया दुख, पढ़ें किसने क्या कहा
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे वाली जगह पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PHOTO-PTI)

ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) में मारे गए लोगों के लिए दुनिया भर से संवेदनाएं उमड़ पड़ी हैं। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई-इंग वेन, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और भारत में अमेरिकी दूत एरिक गार्सेटी ने ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित लोगों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस भीषण हादसे पर शोक जताया है। दुनिया भर के नेताओं ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों और भारत सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मरन वालों संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई और इस हादसे में 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने रेल दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा। किशिदा ने एक बयान में कहा, "ओडिशा में रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु और लोगों के घायल होने के समाचार से मुझे गहरा दुख हुआ है। जापान सरकार और उसके लोगों की ओर से, मैं हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति शोक प्रकट करता हूं और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें