एक महिला को इंदौर एयरपोर्ट पर हुए टेस्ट में कोरोना पॉजिटीव पाया गया। उसके बाद उसको 29 दिसंबर को इस महिला को एयरइंडिया की दुबई जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग करने से रोक दिया गया।
एक महिला को इंदौर एयरपोर्ट पर हुए टेस्ट में कोरोना पॉजिटीव पाया गया। उसके बाद उसको 29 दिसंबर को इस महिला को एयरइंडिया की दुबई जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग करने से रोक दिया गया।
बता दें कि 44 साल की दुबई में रहने वाली इस महिला ने कोविड-19 की 2 अलग-अलग वैक्सीन की 4 डोज लगवा रखी है। इंदौर हेल्थ डिपार्टमेंट की मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रियंका ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि सामान्य नियमों के तहत इंदौर-दुबई वीकली फ्लाइट से जानेवाले लोगों का रैपिंड RT-PCR टेस्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत 29 दिसंबर को 89 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह महिला 12 दिन पहले इंदौर के नजदीक स्थित महू आई थी और यहां अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल हुई थी। अधिकारी की तरफ से यह भी बताया गया है कि इस महिला ने Sinopharm और Pfizer’s की एंटी कोविड-19 वैक्सीन की 2-2 डोजे लगवा रखी है। उस महिला ने ये वैक्सीन जनवरी और अगस्त के बीच लगवाई थी।
वर्तमान में यह एसिम्टोमैटिक ( asymptomatic) है लेकिन एयरपोर्ट के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक महिला को 4 दिन पहले सर्दी, खांसी की शिकायत थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस महिला को इंदौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पिछले कुछ महीनों में 2 महिलाओं और 1 पुरुष को इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने से रोका गया है और इसकी वजह उनका कोरोना पॉजिटीव पाया जाना रहा है। बता दें कि हर बुधवार को इंदौर से दुबई के लिए फ्लाइट जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।