Get App

वैक्सीन का ओवर डोज, फिर भी हुआ कोरोना, फ्लाइट पकड़ने की नहीं मिली मंजूरी

बता दें कि 44 साल की दुबई में रहने वाली इस महिला ने कोविड-19 की 2 अलग-अलग वैक्सीन की 4 डोज लगवा रखी है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2021 पर 11:36 AM
वैक्सीन का ओवर डोज, फिर भी हुआ कोरोना, फ्लाइट पकड़ने की नहीं मिली मंजूरी
महिला 12 दिन पहले इंदौर के नजदीक स्थित महू आई थी और यहां अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल हुई थी।

एक महिला को इंदौर एयरपोर्ट पर हुए टेस्ट में कोरोना पॉजिटीव पाया गया। उसके बाद उसको 29 दिसंबर को इस महिला को एयरइंडिया की दुबई जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग करने से रोक दिया गया।

बता दें कि 44 साल की दुबई में रहने वाली इस महिला ने कोविड-19 की 2 अलग-अलग वैक्सीन की 4 डोज लगवा रखी है। इंदौर हेल्थ डिपार्टमेंट की मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रियंका ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि सामान्य नियमों के तहत इंदौर-दुबई वीकली फ्लाइट से जानेवाले लोगों का रैपिंड RT-PCR टेस्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत 29 दिसंबर को 89 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से एक महिला को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

Trade Spotlight |न्यूरेका, रेन इंडस्ट्रीज, जेके सीमेंट, आईआरबी इंफ्रा और वर्द्धमान टेक्सटाइल्स पर क्या करें निवेशक, जानें एक्सपर्ट का नजरिया

अधिकारियों ने बताया कि यह महिला 12 दिन पहले इंदौर के नजदीक स्थित महू आई थी और यहां अपने एक नजदीकी रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल हुई थी। अधिकारी की तरफ से यह भी बताया गया है कि इस महिला ने Sinopharm और Pfizer’s की एंटी कोविड-19 वैक्सीन की 2-2 डोजे लगवा रखी है। उस महिला ने ये वैक्सीन जनवरी और अगस्त के बीच लगवाई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें