Get App

PM kisan Samman Nidhi: जानिए कब मिलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त

अगस्त में मोदी सरकार ने देश भर के किसानों के अकाउंट में 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2020 पर 8:17 PM
PM kisan Samman Nidhi: जानिए कब मिलेगी 2000 रुपये की अगली किस्त

PM kisan Samman Nidhi: केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Scheme) या पीएम किसान योजना काफी अहम है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। सरकार इन पैसों को साल भर में 3 किस्तों में भेजती है।

कब आएगी अगली किस्त

सरकार ने इस योजना की छठी किस्त अगस्त में जारी कर दी थी। अगस्त महीनें में करीब 20 लाख किसानों के अकाउंट में करीब 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। अब सरकार इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त जल्द ही जारी करने वाली है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त (PM kisan Samman Nidhi 7th installment)  नवंबर के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। या इसके पहले भी हो सकता है। सातवीं किस्त में सरकार किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की अगली किस्त भेजेगी। इसके अलावा सरकार अब उन लोगों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
 
कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

अगर आपने इस योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द ही रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपके पास खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके बाद आप सरकारी बेवसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इन किसानों को नहीं मिलता लाभ

सरकार ने इस योजना का लाभ देने के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं। अगर आप मझोले या छोटे किसान है तो आप इस योजना में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अगर आप किसी की जमीन पर काम करते हैं और खतौनी में आपका नाम नहीं है तो आप स योजना के पात्र नहीं हैं। इसके अलावा अगर आपके पिता या दादा के नाम से जमीन है और आप खेती करते हं तो आपको लाभ नहीं मिलेगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें