प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता पर बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ (S Somnath) को बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु का दौरा कर पूरी टीम को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देंगे। जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में हिस्सा ले रहे प्रधानमंत्री ने फोन पर कहा, "सोमनाथ जी... आपका नाम सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है। आपके परिवार के सदस्य भी खुश होंगे। आपको और आपकी टीम को हार्दिक बधाई।" 2
