PM Modi Parliament Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को संसद में अपना जोरदार संबोधन दिया। संसद के चालू बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का एक-एक कर जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। एक दिन पहले ही धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे हमले किए थे और कई सवाल किए थे। राहुल गांधी ने कारोबारी गौतम अडानी के मुद्दे पर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। आज पीएम मोदी ने चुन-चुनकर विपक्ष के सभी आरोपों पर पलटवार किया।
