भारत ने बुधवार 23 अगस्त को अंतरिक्ष जगत में एक नया इतिहास लिख दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ISRO के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा, "जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है।"
