केंद्र सरकार ने राशन कार्ड बनवाने के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है। सरकार ने शुक्रवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड जारी करने के लिए रजिस्ट्रेशन सुविधा की शुरुआत की है। सरकार का उद्देश्य इसके जरिये बेघर लोगों, निराश्रितों, प्रवासियों को राशन कार्ड पाने के लिए सक्षम बनाना है। साथ ही ऐसे लोगों को सस्ता अनाज भी सरकार उपलब्ध कराना चाहती है।
