Get App

Tribal Festival 2023: पीएम मोदी ने 'आदि महोत्सव' का किया उद्घाटन, स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें Aadi Mahotsav की बड़ी बातें

Aadi Mahotsav 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश गर्व के साथ जनजातीय आबादी के लिए काम कर रहा है जो पहले कभी नहीं देखा गया। जनजातीय कल्याण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि समाज का हित उनके लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार एक जनजातीय समाज की महिला ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद को संभाला है। उन्होंने कहा कि समुदाय के लिए बजटीय आवंटन 2014 के बाद से कई गुना बढ़ाया गया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 3:41 PM
Tribal Festival 2023: पीएम मोदी ने 'आदि महोत्सव' का किया उद्घाटन, स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें Aadi Mahotsav की बड़ी बातें
Aadi Mahotsav 2023: प्रधानमंत्री ने राजधानी स्थित मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 16 से 27 फरवरी तक आयोजित ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया

Tribal Festival 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज (गुरुवार, 16 फरवरी) राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के पास स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव 'आदि महोत्सव (Aadi Mahotsav)' का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज का हित उनके लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय है। राजधानी दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 16 से 27 फरवरी तक आयोजित आदि महोत्सव को विविधता में एकता के भारतीय सामर्थ्य को एक नई ऊंचाई देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ये विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है।

पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार एक जनजातीय समाज की महिला ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद को संभाला है। उन्होंने कहा कि समुदाय के लिए बजटीय आवंटन 2014 के बाद से कई गुना बढ़ाया गया है।

दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से अपील

प्रधानमंत्री ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के लोगों का आह्वान किया कि वे महोत्सव का दौरा करें और देश भर के विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का अनुभव लें और पौष्टिक खाद्य उत्पादों का स्वाद चखें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए सुनिश्चित करें कि वे अपने सभी उत्पादों को बेच सकें। उन्होंने कहा कि सरकार अब दिल्ली से उन लोगों के पास जा रही है जिन्हें दूर सुदूर माना जाता था और उन्हें मुख्यधारा में ला रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें