Get App

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी? AAP सांसद ने कपल को दी बधाई

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। ऐसी अफवाहें हैं कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। शादी की जोरदार चर्चा के बीच, राघव के सहयोगी संजीव अरोड़ा ने अब अपने एक ट्वीट में परिणीति और AAP नेता के कथित रिश्ते को कंफर्म कर दिया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 4:58 PM
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी? AAP सांसद ने कपल को दी बधाई
Raghav Chadha-Parineeti Chopra Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा संग जोड़ा जा रहा है

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ अपने कथित रोमांस की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 'केसरी' एक्ट्रेस को हाल ही में राघव चड्ढा के साथ देखे जाने के बाद अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि परिणीति जल्द ही राघव के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। शादी की जोरदार चर्चा के बीच, राघव के सहयोगी संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने अब अपने एक ट्वीट में परिणीति और AAP नेता के कथित रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच और डिनर डेट्स एन्जॉय करते नजर आए। तभी से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। हालांकि, परिणीति या राघव चड्ढा ने इन खबरों पर अभी तक कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

इस बीच, संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में एक्ट्रेस और AAP नेता की तस्वीरें शेयर की है। दोनों की तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!"

संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका ट्वीट देखकर कई फैंस हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, "अरे, ये कब अनाउंस हुआ?" एक अन्य फैंस ने लिखा, "शादी हो रही है क्या?" इसके अलावा अन्य लोग भी कपल को बधाई देते देखे गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें