Get App

एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में अजित पवार को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया था और वह इस पर सहमत हुए थे। उन्होंने कहा, "वह (अजित) न केवल इस पर सहमत हुए बल्कि अपने भाषण में यह भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र में नेतृत्व बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।" अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 8 विधायक दो जुलाई को शिवसेना-BJP सरकार में शामिल हो गए थे

Akhileshअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 10:22 AM
एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब
Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे और इस बाबत कोई बदलाव नहीं होगा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री में बदलाव के दावों को खारिज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के इस दावे को सोमवार को खारिज कर दिया कि अगस्त में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की जगह अजित पवार (Ajit Pawar) को मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। दो जुलाई से पहले हुई बैठकों के दौरान उन्हें यह बात बता दी गई थी, तब अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट को महाराष्ट्र सरकार में शामिल किया गया था।

पवार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे

NCP के वरिष्ठ और राज्य के उपमुख्यमंत्री पवार को 10 अगस्त के आसपास मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने के चव्हाण के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि 10 अगस्त तक कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। फडणवीस ने विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, "महायुति (महागठबंधन) में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर, मैं आपको आधिकारिक तौर पर बता रहा हूं कि अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे और इस बाबत कोई बदलाव नहीं होगा। फडणवीस ने यह भी दावा किया कि सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में अजित पवार को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया था और वह इस पर सहमत हुए थे। उन्होंने कहा, "वह (अजित) न केवल इस पर सहमत हुए बल्कि अपने भाषण में यह भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र में नेतृत्व बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें