Mata Prasad Pandey: उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ सदस्य माता प्रसाद पांडेय नेता प्रतिपक्ष होंगे। यह पद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुआ था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पांडेय को बधाई देते हुए उम्मीद ताई है कि वह एक प्रकाश स्तंभ के रूप में संविधान की सशक्त परंपरा का मार्ग सदैव प्रकाशित करके, सही दिशा दिखाते रहेंगे।
