Get App

SP-Congress Alliance: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

SP-Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद ये सामने आया है कि अखिलेश यादव अब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। पहले उन्होंने कुछ शर्तों के साथ इस यात्रा में शामिल होने से इनकार दिया था, लेकिन अब सीट शेयरिंग भी हो चुकी है, इसलिए अखिलेश भी अब गठबंधन धर्म निभाने की कोशिश करेंगे

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 1:11 PM
SP-Congress Alliance: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 25 फरवरी को आगरा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

SP-Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच गठबंधन होने के साथ ही ये भी तय हो गया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कब और कहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होंगे। खबर है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख 25 फरवरी को अगरा में इस यात्रा में शामिल होंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ये शर्त रखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था कि पहले दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "अभी बातचीत चल रही है। उनके पास से लिस्ट आ गई है और हमने भी अपनी लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनके साथ यात्रा में आ जाएगी।"

कांग्रेस सपा के बीच हुआ गठबंधन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें