Anna Hazare on Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने शुक्रवार को कहा कि AAP प्रमुख की गिरफ्तारी उनके अपने "कर्मों" के कारण हुई है। हजारे ने शुक्रवार को कहा, "मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि अरविंद केजरीवाल, जो मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है।"
