Get App

'अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलो नहीं, सिर्फ 2 km कम हुआ है', AAP के आरोपों पर तिहाड़ जेल का जवाब

Arvind Kejriwal Health Updates: आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल में डालने की साजिश रची। उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है और सोते समय उनका शुगर लेवल पांच बार 50 से नीचे चला गया। यह विशेष रूप से डायबिटीज मरीज के लिए चिंताजनक स्थिति है

Akhileshअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 10:42 AM
'अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलो नहीं, सिर्फ 2 km कम हुआ है', AAP के आरोपों पर तिहाड़ जेल का जवाब
Delhi Liquor Scam: Arvind Kejriwal Health Updates: आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल का शुगर लेवल खतरनाक रूप से कम हो गया है

Arvind Kejriwal Health Updates: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि न्यायिक हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है वहीं, पलटवार करते हुए बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि आप नेता अदालत को गुमराह करने और केजरीवाल को जमानत दिलाने के लिए उनके स्वास्थ्य पर बार-बार बयान देकर नाटक कर रहे हैं। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल का शुगर लेवल खतरनाक रूप से कम हो गया है।

क्या 8.5 किलो कम हुआ केजरीवाल का वजन?

आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल में डालने की साजिश रची। उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो गया है और सोते समय उनका शुगर लेवल पांच बार 50 से नीचे चला गया। यह विशेष रूप से डायबिटीज मरीज के लिए चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा, "अगर केजरीवाल को स्ट्रोक आता है, अगर उनके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है या उन्हें स्थायी क्षति पहुंचती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?"

तिहाड़ ने दावों को किया खारिज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें