Assembly Elections 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। UP के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होगा वे सभी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के हैं। मतदान शाम 6 बजे तक होगा, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट...
चुनाव आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। पहले चरण का मतदान 27 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा।
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान हुआ।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के लिए 33 उम्मीदवारों की नौवीं लिस्ट जारी की।
3 बजे तक 48.24% वोटिंग
चनाव आयोग के Voter Turnout App के मुताबिक, पहले चरण में 3 बजे तक 48.24% वोटिंग हई है।
उत्तराखंड के श्रीनगर में PM मोदी का संबोधन-
- कांग्रेस पार्टी अपने प्रचार में जनरल बिपिन रावत जी के कट आउट लगाकर, उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है। कुर्सी के लिए कोई इस सीमा तक जा सकता है, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। उत्तराखंड के लोग कभी भूल नहीं सकते कि सेना को लेकर इन लोगों का रवैया क्या रहा है।
- जब ये सत्ता में थे, तब इनको कभी चार धाम की याद नहीं आई। जिन्हें यहां आस्था ही नहीं, उन्हें भी अब चार धाम की याद आ रही है क्योंकि उन्हें ये कुर्सी हासिल करने का रास्ता लग रहा है। जबकि भाजपा के लिए चारधाम और देवभूमि का विकास आस्था, संस्कृति और जनसेवा का विषय है।
- कांग्रेस पार्टी की एक ही पहचान है, सत्ता आती है तो इनका भ्रष्टाचार बेलगाम हो जाता है और सत्ता जाती है तो पूरी ताकत षड्यंत्रों में लगा देते हैं और बौखला जाते हैं। पिछले दस सालों से लोकसभा में उत्तराखंड के लोग इन्हें शून्य दे रहे हैं। विधानसभा में 5 साल से ये सत्ता से बाहर हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिजनौर में कहा, "आज सुबह से बहुत जगहों से सूचना मिल रही थी कि EVM खराब है। EVM पर कई घंटे वोट नहीं डाल पाए। चुनाव आयोग को तैयारी करनी चाहिए थी कि चुनाव निष्पक्ष हो, ताकि इस प्रकार की रुकावटें ना आए।"
UP के सीतापुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब राष्ट्रीय नहीं रह गई है और अब ये भारतीय भी नहीं रही। अब ये बस भाई-बहन की पार्टी हो गई है। अकेली बीजेपी है, जो राष्ट्रीय पार्टी है और मुझे गौरव है कि मैं कहूं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी BJP है।"
द ग्रेट खली ने BJP का दामन थामा
पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खली को पार्टी में शामिल किया गया है। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। खली ने कहा कि BJP की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। BJP जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूं।
पढ़िए विस्तार से-- चुनावों की बीच BJP में शामिल हुए द ग्रेट खली, बोले- राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर जॉइन की पार्टी
सहारनपुर में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र (Narendra Modi) ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छा मतदान देखकर खुशी हुई है। साथ ही मोदी ने कहा, "सहारनपुर क्षेत्र के लोगों ने ठान लिया है, जो यूपी को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा उसको ही वोट देंगे, जो यूपी को दंगा मुक्त रखेगा, उसे ही वोट देंगे।" उन्होंने ये भी कहा, "जो हमारी बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, हम उसे ही वोट देंगे, जो अपराधियों को जेल भेजेगा, हम उसे ही वोट देंगे।"
पढ़िए खबर विस्तार से UP Election 2022: सहारनपुर में PM मोदी ने गिनाए 'डबल इंजन' सरकार के फायदे, बोले- परिवार का भला सोचने वाले, नहीं कर सकते आपका भला
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, पहले और दूसरे चरण में 100 फीसदी जाट भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगे और लोग कानून-व्यवस्था में बदलाव और उत्तर प्रदेश में हुए विकास के लिए मतदान करेंगे।
पढ़िए पूरी खबर विस्तार से UP Elections 2022: नितिन गडकरी का दावा- उत्तर प्रदेश में BJP के साथ रहेंगे 100% जाट, विकास और कानून-व्यवस्था के लिए वोट करेंगे लोग
नोएडा में एक बजे तक 28.66 फीसदी वोटिंग हुई है
BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
गाजियाबाद के राजनगर में शिलर इंस्टीटूट मतदान केंद्र पर BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सांसद वीके सिंह राजनगर में मतदान करने पहुंचे। वहीं, रईसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पोलिंग बूथ 152 की ईवीएम मशीन खराब होने की प्रशासन से शिकायत की। सपा-RLD प्रत्याशी ने कहा कि गठबंधन को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में कुछ ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुईं हैं। इनके प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है।
चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की फिसलकर गिरने से मौत
अलीगढ़ में चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाक में चोट लगने से मौत हुई है। खैर सीट के टप्पल में मतदान कराने आए होमगार्ड जगतराम निवासी भावनपुर सिद्धार्थ नगर की मौत हुई है। एसओ ने इसकी पुष्टि की है।
सुबह 11 बजे तक 20.03 फीसदी वोटिंग
पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 20.03 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आगरा में 20.30% मतदान, अलीगढ़ में 17.91% मतदान, बागपत में 22.30% मतदान, बुलंदशहर में 21.62% मतदान, गौतमबुद्ध नगर में 19.23% मतदान, गाजियाबाद में 18.24% मतदान, हापुड़ में 22.80% मतदान, मथुरा में 20.73% मतदान, मेरठ में 18.54% मतदान, मुजफ्फरनगर में 22.65% मतदान, शामली में 22.83% वोटिंग हुई है।
पहले चरण की वोटिंग में सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव की वजह से सरकार ने मतदान वाले सभी 11 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश के मुताबिक मतदान वाले दिन सभी शिक्षण संस्थाएं और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान हो रहा है।
पढ़िए विस्तार से .. UP Elections 2022: मतदान के कारण नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित इन 11 जिलों में आज सार्वजनिक छुट्टी, सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
बिना वोटर आईडी के भी कर सकते हैं मतदान
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है और आपके पास वोटर आईडी कार्ड भी नहीं है तो आप सोच रहे होंगे की कैसे वोट दे पाएंगे। इस समस्या का समाधान भी है। ऐसे हालात में आप घबराएं नहीं क्यों कि चुनाव आयोग ने बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट डालने का विकल्प दिया है।
देखिए पूरी खबर विस्तार से Vote without Voter ID: बिना वोटर आईडी के भी कर सकते हैं वोटिंग, यह है बेहद आसान तरीका
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक कुल मिलाकर 7.93 फीसदी वोटिंग हुई है। बागपत में 8.93 फीसदी, बुलंदशहर में 7.51 फीसदी वोटिंग हुई है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। उन्होंने राज्य की जनता से वोट करने की अपील की है।
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गोवा विधानसभा चुनाव से पहले 10-11 फरवरी को गोवा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
अमित शाह ने कहा है कि मैं सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान और सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक कुल मिलाकर 7.93 फीसदी वोटिंग हुई है। मथुरा में 8.36 फीसदी, हापुड़ में 8.16 फीसदी मतदान, मेरठ में 9 फीसदी, बुलंदशहर में 7.34 फीसदी, बागपत 8.9 फीसदी, गाजियाबाद 8 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 8.3 फीसदी, आगरा 8.1 फीसदी वोटिंग हुई है।
उत्तर प्रदेश में आज हो रही वोटिंग पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि देश को हर डर से आजाद करो- बाहर आओ, वोट करो! आज 58 विधान सभा सीटों पर वोटिंग हो रही है
नोएडा में सुबह 9 बजे तक 9 फीसदी वोटिंग हुई है। नोएडा विधानसभा सीट पर 7 फीसदी, दादरी विधानसभा सीट पर 8.5 फीसदी जेवर सीट पर 9.5 फीसदी वोटिंग हुई है।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह चुनाव बहन-बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव है। हमारी बेटियां आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पहले बेटियों के लिए 6 बजे के बाद कर्फ्यू लग जाता था। हमारी सरकार ने काम किया है और करके दिखाया है। हम इस बार 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे।
जाटलैंड में लगी सुबह से लंबी कतारें
हापुड़, कैराना, बागपत में सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। इसके अलावा सरधना, मेरठ जैसी जगहों पर भी वोटर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में भी वोटिंग टाइम शुरू होने से पहले ही लोग लाइन में लग गए थे। बता दें कि पहले चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 10,853 मतदान केन्द्र और 26,027 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान पर नजर बनाए रखने के लिए 48 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।
यूपी में पहले चरण की वोटिंग के दौरान वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लगी हैं। मैदान में 623 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 अर्धसैनिक बलों के जवानों कई जगह नियुक्त किया गया है। पुलिस ने राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 58 विधानसभा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है।
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त होने के साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 412 कंपनियों के लगभग 50,000 अर्धसैनिक बलों के जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस ने राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 58 विधानसभा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है, जहां आज मतदान हो रहा है।
इस चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का काम मंगलवार शाम पांच बजे बंद हो गया। पहले चरण के चुनाव में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में 2.27 करोड़ मतदाता हैं।
Assembly Elections 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज पहले चरण की वोटिंग होने वाली है। यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में जिन जिलों में मतदान होगा वे सभी प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।