Get App

'मां सीता की अग्नि परीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए', दीपोत्सव में बोले सीएम योगी- अब अयोध्या के लोगों को साबित करना होगा

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में इस साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से पहली दिवाली बुधवार (30 अक्टूबर) को मनाई गई। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्थानीय कारीगरों से 28 लाख दीये मंगवाए हैं, ताकि अगर किसी कारण से 10 प्रतिशत दीये खराब भी हो जाएं तो भी 25 लाख दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके

Akhileshअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 7:20 PM
'मां सीता की अग्नि परीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए', दीपोत्सव में बोले सीएम योगी- अब अयोध्या के लोगों को साबित करना होगा
Ayodhya Deepotsav 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की आरती उतारी

Ayodhya Deepotsav 2024: इस साल जनवरी में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम नगरी अयोध्या में बुधवार (30 अक्टूबर) को पहली बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए गए। योगी सरकार का लक्ष्य सरयू नदी के किनारे 25 लाख दीये जलाकर पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना है। राज्य सरकार ने अयोध्या में सरयू के तट पर 28 लाख से ज्यादा दीये प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड कायम करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्थानीय कारीगरों से 28 लाख दीये मंगवाए हैं, ताकि अगर किसी कारण से 10 फीसदी दीये खराब भी हो जाएं तो भी 25 लाख दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

सीएम योगी ने की भगवान राम की आरती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के परिसर में दीये जलाए। सीएम आदित्यनाथ के शासनकाल में अयोध्या में यह आठवां दीपोत्सव कार्यक्रम है। अयोध्या बुधवार को तब उत्सव के माहौल में सराबोर हो गई, जब आठवें दीपोत्सव समारोह के तहत रामायण के पात्रों की जीवंत झांकियों के साथ एक जुलूस मंदिर नगरी से गुजरा। श्री राम के सीता और लक्ष्मण, श्री हनुमान और अन्य लोगों के साथ 'पुष्पक विमान' (हेलीकॉप्टर) से अयोध्या पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया।

भगवान राम के रथ को मुख्यमंत्री और अन्य लोगों ने राम दरबार स्थल तक खींचकर पहुंचाया। इसके बाद सीएम आदित्यनाथ ने उनकी आरती उतारी। बुधवार को शहर में उत्सव का माहौल रहा। छोटी दीपावली के अवसर पर अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत झांकियों की एक शोभायात्रा निकाली गई। रामायण के प्रसंगों को दर्शाती झांकियों में देशभर के शास्त्रीय नर्तकों की प्रस्तुति ने राम पथ पर अपना जादू बिखेरा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें