Get App

Mukesh Sahani Father Murder: बिहार में VIP पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या, दरभंगा में घर पर मिली लाश

Mukesh Sahani Father Jitan Sahani Death: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य भर में हड़कंप मच गया है। उनका क्षत- विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित घर के अंदर ही मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 9:50 AM
Mukesh Sahani Father Murder: बिहार में VIP पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या, दरभंगा में घर पर मिली लाश
वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या की खबर सामने आई है। दरभंगा जिले के बिरौल स्थित अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में हत्या कर दी गई है। घर के अंदर क्षत-विक्षत शव मिला है। दरभंगा के एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी ने घटना की जानकारी दी है। मौके पर घर के समान बिखरा पड़ा हुआ मिला। वे घर में अकेले रहते थे। सभी बेटे बाहर रहते हैं। उनके 2 बेटे, मुकेश सहनी, और संतोष सहनी हैं। एक बेटी भी है, उनकी शादी हो चुकी है वो भी मुंबई में रहती हैं।

पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने चाकू से गोदकर जीतन सहनी की हत्या की है। इससे उनका पेट फट गया है। उनकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई है। चाकू से घाव के निशान उनके हाथ और पैरों के अलावा चेहरे पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हैं। पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार देर रात की हो सकती है।

शव के पास रिमोट और धार्मिक पुस्तकें मिलीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतन सहनी का शव बुरी हालत में बेड पर मिला है। शव के पास ही टीवी का रिमोट, बीड़ी का बंडल और एक धार्मिक पुस्तकें मिली हैं। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद घटना स्थल पर फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में शामिल बदमाश जीतन सहनी का कोई पहले से जानकार भी हो सकते हैं। पुलिस ने शव को देखते हुए आशंका जताई है कि जानवर काटने वाले बड़े धारदार हथियार से हत्या की गई होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें