By-Elections 2022: उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (SP) का गढ़ माने जाने वाली लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी का गढ़ समझी जाने वाली आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीटों से चुनाव लड़ रहे 19 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
